देश में हर दिन 11 लाख से ज्यादा रेल टिकट बुक किए जाते हैं। इनमें से अधिकांश टिकट IRCTC की मोबाइल एप की मदद से बुक किए जाते हैं। लेकिन यहां एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। लोगों को ईमेल या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर IRCTC की नकली एप का लिंक भेजा जा रहा है। लोग इस धोखेबाज एप के चक्कर में फंसकर टिकट बुक करने के चक्कर में अपनी कमाई भी लुटा रहे हैं। इस बीच IRCTC ने सोशल मीडिया पर इस नकली एप की जानकारी दी है और लोगों से इस फर्जीवाड़े से संभलकर रहने की हिदायत दी है।
IRCTC ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया
रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि इस समय IRCTC की नकली मोबाइल ऐप प्रचलन में है। जहां कुछ धोखेबाज बड़े पैमाने पर फ़िशिंग लिंक भेज रहे हैं और आम नागरिकों को धोखाधड़ी गतिविधियों में फंसाने के लिए उपयोगकर्ताओं को नकली ‘IRCTC रेल कनेक्ट’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे धोखेबाजों के शिकार न बनें।
देश में हर दिन 11 लाख से ज्यादा रेल टिकट बुक किए जाते हैं। इनमें से अधिकांश टिकट IRCTC की मोबाइल एप की मदद से बुक किए जाते हैं। लेकिन यहां एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। लोगों को ईमेल या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर IRCTC की नकली एप का लिंक भेजा जा रहा है। लोग इस धोखेबाज एप के चक्कर में फंसकर टिकट बुक करने के चक्कर में अपनी कमाई भी लुटा रहे हैं। इस बीच IRCTC ने सोशल मीडिया पर इस नकली एप की जानकारी दी है और लोगों से इस फर्जीवाड़े से संभलकर रहने की हिदायत दी है।
- आगरा में छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच: प्रशस्ति फाउंडेशन की ओर से ‘ठलु आगीरी’ टैलेंट शो का ऐलान, 11 अक्टूबर को होंगे ऑडिशन - September 27, 2026
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में की यूपी की तारीफ, कहा- ‘बदलते उत्तर प्रदेश की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है’ - September 27, 2026
- प्रतापगढ़ में अजब मामला: प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी की निकाली ‘शव यात्रा’, पुतले का किया अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं की तैयारी - September 27, 2026