हैदराबाद । आयकर संग्रह पर सबसे कम खर्च करने वाले देशों में भारत शामिल है। आयकर विभाग ने बताया कि भारत में 100 रुपये का आयकर जुटाने का खर्च 57 पैसे बैठता है। अग्रवाल तेलंगाना वाणिज्य और उद्योग चैंबर(एफटीसीसीआई) द्वारा आयोजित “व्यापार और उद्योग के लिए आम बजट 2023-24 के निहितार्थ के बाद” पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
एक विज्ञप्ति में उनके बयान के हवाले से बताया गया “हम 100 रुपये का आयकर जुटाने के लिए सिर्फ 57 पैसे खर्च करते हैं। हम इस पर सबसे कम खर्च करने वाले देशों में हैं। ब्रिटेन 100 रुपये आयकर संग्रह के लिए 73 पैसे जापान 174 पैसे जर्मनी 135 पैसे कनाडा 150 पैसे और फ्रांस 111 पैसे खर्च करता है।
इस मामले में सिर्फ अमेरिका ही हमसे कम खर्च करता है।” बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश किए गए आम बजट पर उन्होंने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट है और इसे भारत सरकार की नीतियों और 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। एफटीसीसीआई के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक मंदी और धीमी वृद्धि दर को ध्यान में रखते हुए जन-केंद्रित बजट पेश किया है।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026