मंत्री आतिशी ने शनिवार, 20 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल की डायबिटीज और शुगर लेवल रिपोर्ट शेयर कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की 12 से 17 अप्रैल तक की शुगर लेवल रीडिंग शेयर की। आतिशी ने कहा है कि सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल हाई होने के बावजूद उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा। अगर समय से इंसुलिन नहीं मिलता है तो व्यक्ति के अंग धीरे-धीरे काम करने बंद करने लगते हैं।
उधर, प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनकी अपील नहीं मान रहा है। कुल मिलाकर यह केजरीवाल को खत्म करने की साजिश है।
आतिशी ने कहा, क्रूर सरकार मरीज को इंसुलिन देने से मना कर रही
आतिशी ने लिखा- अगर इतने हाई शुगर लेवल पर इंसुलिन नहीं दी जाएगी, तो व्यक्ति को धीरे- धीरे मल्टी ऑर्गन फेल्योर हो सकता है। यह कैसी क्रूर सरकार है जो डायबिटीज के मरीज को इंसुलिन देने से मना कर रही है।
आतिशी ने पूछा कि जेल प्रशासन ने ED को केजरीवाल के खाने की रिपोर्ट क्यों ई-मेल की। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह कैदियों का खाना और दवाएं रोकने की साजिश अरविंद केजरीवाल के साथ मोदी सरकार कर रही है।
प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कुल मिलाकर, यह केजरीवाल को खत्म करने की साजिश है, ताकि उनके कई अंग खराब हो जाएं और 2-4 महीने बाद जब वे जेल से बाहर आएं तो किडनी, हार्ट का इलाज कराने चले जाएं।
न्यायकि हिरासत देते समय कोर्ट ने केजरीवाल को डेली शुगर लेवल की निगरानी के लिए जेल में ग्लूकोमीटर ले जाने की परमिशन दी थी।
-एजेंसी
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026