लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की लखनऊ में हुई महारैली पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल लोगों को मायावती के भाषण से निराशा हुई, क्योंकि उन्होंने योगी सरकार की तारीफ कर दी।
अवधेश प्रसाद ने कहा, “मायावती जी का मैं सम्मान करता हूं, लेकिन यह कहना जरूरी है कि वे काशीराम जी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते से भटक गई हैं। जिस विचारधारा ने बसपा को खड़ा किया, आज वही हाशिये पर नजर आ रही है।”
रैली में आई निराशा
सांसद ने कहा कि रैली में दलित, पिछड़े और गरीब तबके के लोग बड़ी उम्मीदों के साथ पहुंचे थे, लेकिन मायावती के भाषण में उन्हें अपने अधिकारों की लड़ाई का तेवर नजर नहीं आया। “जो लोग उम्मीद लेकर आए थे, वे मायूस लौटे,” उन्होंने कहा।
“काशीराम का रास्ता ही दलितों की ताकत”
अवधेश प्रसाद ने याद दिलाया कि काशीराम ने इटावा से पहली बार चुनाव लड़ा था और उनकी सोच गरीबों व वंचितों को संगठित करने की थी। “आज वही दिशा बदल गई है। जरूरत है कि बहुजन आंदोलन फिर उसी मूल विचारधारा की ओर लौटे,” उन्होंने कहा।
मायावती का सम्मान, लेकिन आलोचना भी
उन्होंने कहा कि वे बहनजी का सम्मान करते हैं, लेकिन उम्मीद करते हैं कि वे एक बार फिर दलितों और गरीबों की आवाज बुलंद करें। “सम्मान अपनी जगह है, पर सच कहना भी जरूरी है,” अवधेश प्रसाद ने जोड़ा।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026