अगर आपने नर्सिंग की पढ़ाई की है तो आपके पास मौका है भारत सरकार की नौकरी पाने का। यहां आपको 7th CPC सैलरी भी मिलेगी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी ने नर्सिंग ऑफिसर की बंपर वैकेंसी निकाली है। कुल 1930 पदों पर नर्स की जॉब के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये भर्ती कराने की जिम्मेदारी यूपीएससी को दी गई है।
आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर नोटिफिकेशन 2024 जारी कर दिया है।
अगर आप इन पदों के लिए सेलेक्ट होते हैं तो आपको केंद्र सरकार में नॉन मिनिस्ट्रियल ग्रुप बी की परमानेंट नौकरी मिलेगी। आपकी सैलरी केंद्रीय वेतनमान लेवल 7 पे मैट्रिक्स, 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार होगी।
डिटेल
कैटेगरी पदों की संख्या
जनरल 892
आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) 193
ओबीसी 446
एससी 235
एसटी 164
दिव्यांग जन 168
योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की हो। स्टेट नर्सिंग काउंसिल में नर्स या मिड वाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड हों। या फिर जेनरल नर्सिंग मिड वाइफरी यानी GNM में डिप्लोमा किया हो और स्टेट नर्सिंग काउंसिल में नर्स या मिडवाइफ के तौर पर पंजीकृत हों। साथ में कम से कम 50 बेड के अस्पताल में एक साल का अनुभव प्राप्त किया हो।
एज लिमिट
सभी वर्गों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। अधिकतम उम्र सीमा अलग-अलग इस प्रकार है-
कैटेगरी मैक्सिमम एज लिमिट
सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस 30 साल
ओबीसी 33 साल
एससी, एसटी 35 साल
दिव्यांग 40 साल
ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रॉसेस 7 मार्च से शुरू हो चुका है। आप 27 मार्च 2024 शाम 6 बजे तक यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आपका सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। ये नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम यूपीएससी 7 जुलाई 2024 को आयोजित करेगा। परीक्षा ऑफलाइन, पेन-पेपर मोड में होगी।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026