नई दिल्ली। ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी Zomato अपनी विशिष्ट सेवा Instant को बंद नहीं कर रही है बल्कि उसे नए सिरे से ब्रांड कर रही है. इंस्टेंट सर्विस के तहत उपभोक्ता तक 10 मिनट में खाना पहुंचाया जाता है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में यह बात सामने आई है. कंपनी की ओर से यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी बाजार में कठित परिस्थितियों के बीच एक साल से भी कम समय पहले पेश की गई ‘इंस्टेंट’ सर्विस को बंद करने की योजना बना रही है.
हालांकि, प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि कंपनी इंस्टेंट सेवा के लिए नए मेन्यू पर काम कर रही है. प्रवक्ता ने कहा कि इंस्टेंट सर्विस बंद नहीं हो रही है. हम अपने भागीदारों के साथ नए मेन्यू पर काम कर रहे हैं और व्यापार की छवि बदल रहे हैं. इस फैसले से सेवा से जुड़ा कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं हुआ है. जोमैटो ने इंस्टेंट सेवा को पिछले साल मार्च में पेश किया था.
– एजेंसी
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026