Agra, Uttar Pradesh, India. आचार्य यादराम सिंह वर्मा पीसीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं। समाज सेवा भी करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने 22 जनवरी 2023 को रामलाल आश्रम में बुजुर्गों की सेवा की। उसी दौरान नई जानकारी मिली कि रामलाल आश्रम में पैसा देकर होटल जैसी सुविधाएं ली जा सकती हैं। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। कुल 100 रूम बनाए जाने हैं। कई रूम बन गए हैं।

आगरा में कैलाश मंदिर के निकट रामलाल आश्रम है। प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यहां 350 बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। साथ में करीब पौने पांच सौ गौ माता की सेवा की जाती है। बुजुर्ग माता-पिता को सभी सुविधाएं निःशुल्क मिलती हैं। यमुना किनारे बसे रामलाल आश्रम में मन रम जाता है। इसके साथ एक नई सेवा शुरू की जा रही है। इसके अंतर्गत पैसे देकर होटल जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

सेवा के लिए जाट नेता प्रेम सिंह सोलंकी, राकेश चौधरी, खजान सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
- आगरा के जिला अस्पताल में संघर्ष: गुलाबगंज मामले के आरोपी और पीड़ित पक्ष मेडिकल के दौरान भिड़े, परिसर में मची अफरा-तफरी - October 3, 2026
- आगरा में टला बड़ा हादसा: ट्रेलर की टक्कर से डीजल टैंकर का टैंक फटा, सड़क पर बहने लगा ईंधन; डीजल लूटने के लिए उमड़ी भीड़ - October 3, 2026
- आगरा में राजस्थान बॉर्डर के पास बड़ी वारदात: हथियारों के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस - October 3, 2026