अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इससे एक दिन पहले उन्होंने अहमदाबाद में भव्य रोड शो किया था। गांधीनगर सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।
गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट तीन दशक से भाजपा का गढ़ रही है। इस शहरी बहुल निर्वाचन क्षेत्र में गांधीनगर उत्तर, घाटलोदिया, साबरमती, कलोल, वेजलपुर, साणंद और नारणपुरा विधानसभा शामिल हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अमित शाह को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने 8,94,624 वोट हासिल किए थे। तब कांग्रेस के चतुर सिंह जावंजी चावड़ा को 3,37,610 वोट मिले थे।
2014 के लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी 7,73,539 वोटों के साथ विजयी हुए थे।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में करोड़ों का बाईपास तैयार, फिर भी शहर में दौड़ रहे भारी वाहन; मानवाधिकार आयोग ने NHAI को किया तलब - March 22, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में 14 गायों की मौत से मचा हड़कंप; खेतों में चरने गई थीं, तड़पकर तोड़ा दम - March 22, 2026
- आगरा की राजनीति में शोक की लहर: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक वीरेंद्र सोन का 85 वर्ष की आयु में निधन - March 22, 2026