Mathura (Uttar Pradesh, India)। केरल के कोझीकोड जिले में कल हुए विमान दुर्घटना में विमान को चला रहे पायलेट अखिलेश शर्मा की भी मौत हो गई है । जिसकी जानकारी लगते है मथुरा में जन्मभूमि के पास स्थित उनके घर में मातम पसर गया है। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । हर कोई सकते में है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। देर रात्रि तक शव आने की सूचना दी गई है।
दो साल पहले हुई थी शादी
दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके पायलेट अखिलेश शर्मा मथुरा के बिसलरी के थोक व्यापारी तुलसीराम शर्मा के बड़े बेटे थे। 2017 में एयर इंडिया में पायलट के पद पर पोस्ट हुए थे। घर में उनके दो छोटे भाई हैं और एक बहन है। उनकी शादी अभी दो वर्ष पूर्व 10 दिसंबर को हुई थी। पत्नी मेघा गर्भवती है। भगवान ने आज इस दुर्घटना में एक परिवार के चिराग को बुझा दिया है। परिजनों का कहना है कि अखिलेश लॉकडाउन से पहले घर आया था। अखिलेश ही परिवार में बड़ा है।
क्या हुआ था
विमान उतरते समय रनवे से उतर गया और दो टुकड़े हो गया। घटना में पायलट समेत 18 लोगों की मौत हुई है। एयर इंडिया का प्लेन रनवे 28 पर उतरने वाला था, लेकिन जब पायलटों को मुश्किल हुई तो उन्होंने दो बार चक्कर लगाए और रनवे 10 पर विपरीत दिशा से आए और इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना शुक्रवार रात्रि की है। विमान में दो पायलट और क्रू मेंबर सहित 191 यात्री सवार थे। मृतकों में से एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकला है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 127 लोग अस्पताल में हैं और अन्य को छुट्टी दे दी गई है।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026