आगरा विकास मंच का बड़ा फैसला, जुलाई में स्कूल खुलने का इंतजार
Agra (Uttar Pradesh, India)। आगरा विकास मंच (Agra vikas manch ) ने लड़कियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत बड़ा फैसला किया है। शहर के प्रमुख सरकरी स्कूलों (Girls Schools) में सेनेटरी नैपटकिन वेंडिंग मशीन (Sanitary napkin vending machine) लगाई जाएगी। जुलाई में स्कूल खुलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। लड़कियों को मासिक धर्म
(Menstrual) के दौरान स्वच्छता के निमित्त सावधानी बरतने और सेनेटरी पैड (Sanitary Pad) का प्रयोग करने के विषय पर व्याख्यान भी आयोजित कराए जाएंगे।
चिकित्सक ने दी सलाह
असल में अल्ट्रोसोनोलोजिस्ट डॉक्टर भूपेंद्र आहूजा ने आज आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन एवं मेडिकल प्रकोष्ठ के डॉक्टर्स तथा पदाधिकारियों से इस बारे में बातचीत की। उन्होंने आग्रह किया कि वह लड़कियों के सरकारी स्कूलों में सेनेटरी पैड की मशीन लगाएं। मंच ने इस बात को स्वीकार करते हुए स्कूल खुलते ही सेनेटरी पैड मशीनें लगाने की घोषणा की।
लड़कियों की समस्या का होगा समाधान
मंच के संरक्षक संरक्षक डॉक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में निम्न तबके की लड़कियां पढ़ती हैं, जिन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। परिणाम यह होता है कि लड़कियों को गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। इन बीमारियों के बारे में घर वालों को भी नहीं बताती हैं। सेनेटरी पैड मशीन लगाकर मंच इस समस्या का निदान करेगा।
क्रियाशील रहेंगी मशीनें
अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन और अरविन्द शर्मा गुड्डू ने बताया कि उन्हें अवगत कराया गया है कि चिकित्सकों की कुछ संस्थाओं ने सेनेटरी पैड मशीनें लगवाई थीं, लेकिन कुछ दिन बाद ही वे बेकार हो गईं। इनके रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया गया। आगरा विकास मंच ऐसा नहीं होने देगा। प्रत्येक मशीन क्रियाशील रहेगी। मशीन ऐसे स्थान पर लगाई जाएगी कि लड़कियों को सेनेटरी पैड लेने में कोई झिझक भी न हो।
इनका मिलेगा सहयोग
मंच के प्रवक्ता संदेश जैन और सुशील जैन ने बताया कि सेनेटरी पैड मशीन स्थापित कराने के अभियान में लेडी लॉयल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कल्याणी, डॉक्टर अनुपमा शर्मा, डॉ ज्योत्स्ना जैन, डॉक्टर निधि अग्रवाल, डॉक्टर बीना जैन, शिल्पा जैन प्रमुख सहयोगी रहेंगी।
1 thought on “लड़कियों के स्कूल में लगाई जाएंगी Sanitary napkin vending machine”