श्री संतोष चंद जैन जैन मेमोरियल ट्रस्ट एवं आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने 200 बुजुर्ग माताओं को अपनी बहन बनाया
रामलाल आश्रम सिकंदरा आगरा में राखी के त्योहार पर भावपूर्ण वातावरण, माताओं के साथ राजकुमार जैन के नेत्र भी सजल हुए
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. श्री संतोष चंद्र जैन मेमोरियल ट्रस्ट और आगरा विकास मंच ने आज ऐतिहासिक काम किया। सिकंदरा स्थित रामलाल आश्रम में निवासरत दो सौ बुजुर्ग माताओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। करीब एक घंटा तक राखी बांधे जाने का क्रम चलता रहा। इस दौरान माहौल इतना भावुक हो गया कि माताओं के नेत्र सजल हो गए। यह माताएं रक्षाबंधन पर अपने भाई का इंतजार कर रही थी और उन्हें भाई के रूप में मिल गए श्री संतोष चंदमेमोरियल ट्रस्ट एवं आगरा विकास मंच के राजकुमार जैन सहित पदाधिकारी सुशील जैन और कमलचंद जैन।
संतोष चंद जैन मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष और रामलाल आश्रम के मुख्य संरक्षक राजकुमार जैन ने इन्हें अपनी सगी बहन का दर्जा दिया और हर संकट से रक्षा करने का वचन दिया। इस अवसर पर श्री राजकुमार जैन ने कहा कि हम तीन भाइयों के बीच कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन आज आपके बीच आकर बहन की कमी पूरी हो गई है। आश्रम में निवासरत 200 माताएं हमारी सगी बहन जैसी है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि आपकी हर संकट से रक्षा की जाएगी। हम सब आपके परिवार की तरह हैं। परिजनों की कोई कमी नहीं रहने की जाएगी।
श्री जैन ने आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के कठिन परिश्रम से आश्रम सुचारु रूप से चल रहा है।
आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन ने कहा कि आश्रम के मुख्य संरक्षक श्री राजकुमार जैन के साथ दो दिन पूर्व गंभीर दुर्घटना हुई। उनके चोट लगी है। इसके बाद भी रक्षाबंधन पर आपके बीच जाकर त्योहार मनाने से स्वयं को रोक नहीं सके। यह उनकी महानता है।
आगरा में कौन बनेगा भाजपा का महानगर और जिला अध्यक्ष, देखें दावेदारों की नई सूची
यह सुनकर सभी माताए भावविभोर हो गई। उन्होंने राजकुमार जैन को हृदय से आशीर्वाद दिया। ईश्वर से प्रार्थना की कि हमारे भाई राजकुमार जैन की सदैव रक्षा करें। माता के आशीर्वाद से गदगद राजकुमार जैन की आंखें भी भर आई।
आश्रम के संरक्षक शिव कुमार शर्मा ने इस मौके पर आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय अशोक जैन सीए को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अशोक जैन सीए के कारण ही आश्रम चल रहा है। अब उनके भ्राता श्री राजकुमार जैन और लघु भ्राता रामलाल आश्रम व आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन के कठिन परिश्रम से आश्रम दिनोंदिन प्रगति कर रहा है। आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं है।
माताओं ने राजकुमार जैन के साथ सुशील जैन और आश्रम के पदाधिकारी कमलचंद जैन को भी राखी बांधी। आशीर्वाद दिया। सभी भाइयों ने माताओं को मिष्ठान्न और उपहार भेंट किया।
अब आगरा के ऐतिहासिक पालीवाल पार्क को बर्बाद होने से कोई माई लाल रोक नहीं सकता
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026