डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के महानगर और जिलाध्यक्ष बदले जाने की बातें काफी समय से चल रही हैं। जिलों से प्रदेश स्तर पर नाम चले गए हैं। दावेदारों के ‘साक्षात्कार’ भी हो चुके हैं। जमकर पैरवी की है। अब दावेदार पैरवी करके थक गए हैं। अब उन्हें प्रतीक्षा है नाम घोषित होने की। छह महीने से अध्यक्ष बदलने की बात चल रही है।
पता चला है कि कई जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम पर आम सहमति नहीं बन पा रही है। कहीं न कहीं राष्ट्री स्वयंसेवक संघ की राय की भी महत्ता है। भिन्नता के कारण जिलाध्यक्षों की घोषणा लटकी हुई है। 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। इस नाते जातिगत समीकरण भी साधने हैं। सो खासी माथापच्ची वाला काम है यह।
यहां हम सिर्फ आगरा की बात करेंगे। आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह हैं। दोनों को बदले जाने की बात चल रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि महानगर में भानु महाजन को दोबारा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके बाद भी दावेदारों न हार नहीं मानी है। महानगर अध्यक्ष बनने के लिए हर कोई लालायित है।
इसी मुददे पर तीन दिन पूर्व मून टीवी पर कमल के कद्दावर कार्यक्रम किया। राजीव दीक्षित ने शानदार एंकरिंग की। इसमें आगरा के वरिष्ठ पत्रकारों की राय ली गई। इसमें सुनयन शर्मा, आनंद शर्मा, संजय तिवारी और डॉ. भानु प्रताप सिंह जुड़े। सभी ने माना कि यह नई भाजपा है। यहां महत्ता काम की नहीं, जुगाड़ की है। जिसके जितनी ऊंची जुगाड़ वह इतना ही ऊंचा पद पा जाता है। अगर भाजपा में कार्यकर्ता की महत्ता होती तो पार्टी से दगा करने वाले लोग विधायक नहीं बन पाते। इस समय आगरा के नौ विधायकों में से सिर्फ दो ही ऐसे हैं जो हर परिस्थिति में भाजपा के साथ रहे हैं। बाकी तो आते-जाते रहे हैं। जिन्हें भाजपा से निकाल दिया गया था, वे सांसद और मंत्री बन गए। इसलिए पद पाने के लिए काम की नहीं, परिक्रमा की जरूरत है।
भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष दावेदार
भानु महाजन
राजकुमार गुप्ता
बसंत गुप्ता
टीएन अग्रवाल
वीरेंद्र अग्रवाल
प्रदीप अग्रवाल पार्षद
यादवेंद्र शर्मा
अवधेश रावत
ऋषि उपाध्याय
अश्वनी वशिष्ठ
संतोष कटारा
हेमेंद्र शर्मा
नवल तिवारी
भाजपा आगरा जिलाध्यक्ष दावेदार
गिर्राज सिंह कुशवाह
श्याम भदौरिया
संजय चौहान
राम कुमार शर्मा
मधुसुदन शर्मा
राम सकल गुर्जर
ऋषि उपाध्याय
प्रशान्त पौनिया
सत्यदेव दुबे
बबलू लोधी
डॉ. रामेश्वर सिंह
हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट
संतोष कटारा
सोनू चौधरी
सुग्रीव सिंह चौहान
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026