आगरा। राजामंडी स्टेशन स्थित प्राचीन मां चामुण्डा देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेला सोमवार को भक्ति और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
मेले का शुभारंभ मां चामुण्डा के पूजन तथा कन्याओं व संतों के भोज से हुआ। इसके उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें दोपहर 12 बजे से लेकर देर रात तक लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूजन के बाद मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पहले माता के दर्शन किए, फिर भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा मेला आयोजन की सभी व्यवस्थाएं की गईं। समिति के अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह, सचिव विपिन चौधरी और कोषाध्यक्ष विजय दत्त शर्मा ने कहा कि समिति 1998 से पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने समिति पर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले यदि कोई बात कहें, तो वह तथ्यों के साथ कहें।
इस अवसर पर पार्षद विक्रांत सिंह कुशवाह, वीरेन्द्रानन्द ब्रह्मचारी, पुजारी सुरेन्द्र गिरि, संजय, लाला, सोनू, अशोक, सुशील, दिलीप कुमार, श्यामू, विजय वर्मा, माधुरी, सीमा, पिंकी, पायल, बरखा समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026