aditya gautam

शिवपाल यादव ने छात्र नेता की अद्भुत तस्वीर को ट्वीट किया, पढ़िए मथुरा में क्या हुआ

NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

101 शंख धुनों’ के साथ वृंदावन से प्रसपा का चुनावी शंखनाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन
शिवपाल बोले प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन लाएगी परिवर्तन यात्रा
Agra/Mathura, Uttar Pradesh, India. सामाजिक परिवर्तन रैली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आगरा के छात्र नेताओं को भरपूर सम्मान दिया। आगरा के छात्र नेता एवं प्रसपा छात्र सभा के प्रदेश महासचिव आदित्य गौतम को फोन करके अपने रथ के बगल में बुलाकर फोटो कराया। छात्र नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। फिर इस तस्वीर को ट्वीट भी किया और लिखा है- और एक कश्ती अपना लंगर तोड़ मौजों में बह आई।


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुख्यिा मंगलवार को मथुरा में आस्था में सराबोर नजर आए। ने 101 शंख धुनों के साथ चुनावी शंखनाद किया है। समाजवादी पार्टी से टूट कर अलग होकर राजनीतिक दल खडा करने में जुटे प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने विधान सभा चुनाव 2022 के अभियान की शुरूआत के लिए मथुरा की धरती को चुना। मंगलवार को प्रसपा प्रमुख ने ठाकुर बांकेबिहारी भगवान का आशीर्वाद लिया और सामाजिक परिवर्तन रथ से प्रदेश की जनता को जागरूक करने निकलेंगे।


प्रसपा प्रमुख ने इसे प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान बताया है। ठाकुर बांकेबिहारी मन्दिर में पूजा अर्चना के उपरांत श्री यादव सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार होने के लिए निकले। श्री बांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर एक सौ एक ब्राह्मणों ने शंखनाद कर शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया। सपा के साथ गंठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहाकि इसके लिए कोई अंतिम तिथि नहीं होती है। राजनीति में गठबंधन की संभावनाएं बनी रहती हैं। सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडों का और माफियाओं का राज है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है। लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर दो टूक कोई बात नहीं की। कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा इसके तब शुरू हुई जब राजनेता और संत प्रमोद कृष्णन भी शिवपाल सिंह यादव से मिलने के लिए पहुंचे।

Dr. Bhanu Pratap Singh