वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर का वार्षिकोत्सवः ध्वजा परिवर्तन के बाद धूमधाम से निकाली वरगोड़ा यात्रा
Agra, Uttar Pradesh, India. कार्तिक पूर्णिमा पर वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर, दादाबाड़ी का वार्षिकोत्सव एवं ध्वजा परिवर्तन परमात्मा की वरगोड़ा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान मंदिर परिसर महावीर स्वामी के जयघोष से गूंज उठा। नवकार मंत्र का जाप किया गया। श्रद्धा के सागर में भक्तजन अवगाहन करते रहे।
सर्वप्रथम दादा गुरुदेव की पूजा पढ़ाई गई। फिर परमात्मा महावीर स्वामी मंदिर की ध्वजा पूजा पढ़ाते हुए परमात्मा के मंदिर की ध्वजा परिवर्तन किया गया। तलघर के मूलनायक भगवान महावीर स्वामी के मंदिर का भी ध्वजा परिवर्तन हुआ। गुरुदेव हीर विजय सूरी जी महाराज के गुरु मंदिर का एवं भैरो बाबा के मंदिर का भी ध्वजा परिवर्तन हुआ। ध्वजा चढ़ाने का पुण्य लाभ मुकेश भुरट परिवार एवं रजनी कांत भाई शाह परिवार ने लिया।

श्री वर्धमान स्वामी महावीर जैन मंदिर दादाबाड़ी ट्रस्ट एवं जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में ध्वजा परिवर्तन के उपरांत परमात्मा की वरगोड़ा यात्रा बैंडबाजे के साथ दादाबाड़ी प्रांगण में निकाली गई। भक्तजन पूरे जोश के साथ परमात्मा महावीर स्वामी की जयघोष करते हुए भजन गाते हुए भक्ति में ऐसे लीन हुए कि अपनी सुध-बुध खो गए।
जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि कलिकुंड तीर्थोद्धारक आचार्य भगवन राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज के पटधर आचार्य राजशेखर जी महाराज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल से सकुशल वापसी के बाद उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए 10 मिनट नवकार महामंत्र का जाप किया गया। कोरोना के चलते कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखी गई।
इस मौके पर दादाबाड़ी के अध्यक्ष उत्तमचंद जैन, दादाबाड़ी के सचिव, मनीष जैन, निखिल जैन, विपिन जैन, बृजेंद्र लोढ़ा, विनय वागचर, सुनील जैन, सुशील जैन, संदेश जैन, ध्रुव जैन, अर्पित जैन, रोबिन जैन, नितिन ललवानी, प्रेम ललवानी, अतिन जैन, रजत गादिया, राजेंद्र धारीवाल, अजय लालवानी, प्रमोद लालवानी, दुष्यंत लोढ़ा, अंकित पाटनी, दिनेश गादिया, श्राविकाओं में रीटा लालवानी, ममता जैन, कविता जैन, उषा वेद, मोनिका वेद, सुमन लालवानी, पिंकी लालवानी, आदि ने उपस्थित रहकर धर्मलाभ लिया।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026