आगरा। थाना जगदीशपुरा के वायु विहार क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। खाेखा पर बोरियों के बीच बम जैसी वस्तु पुलिस को दिखी थी। इसके बाद बम निराेधक दस्ता को सूचना दी। बम की सूचना मिलते ही तुरंत एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी मौक़े पर पहुँच गए। एसीपी ने तुरंत रोड को डाइवर्ट कराया।
सूचना मिलते ही बम निराेधक दस्ता जैसे ही मौके पर पहुंचा और बम को स्कैन किया वैसे ही खतरे की घंटी बज गई। बम निराेधक दस्ते और पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर मौजूद सभी लोगों को घटनास्थल से काफी दूर तक हटाया गया।
खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसिया मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। पुलिस ने 100 फुटा रोड का रास्ता रोक दिया है। प्रथम दृश्या मार्बल के पाइप जैसा सुतली लगा बम बताया गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026