यूपी में होली से पहले कुछ दिनों से तेज धूप ने लोगों को गर्मियों का एहसास करवाना शुरू कर दिया है। लेकिन बादलों के आवागमन का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में बदलने की संभावना जतायी है।
मौसम विभाग के अनुसार, होली के पहले ही मौसम बदल सकता है। पूर्वी यूपी के मंगलवार को कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिससे मौसम में नमी आने की उम्मीद है। पूर्वानुमान के मुताबिक 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बादल बरस सकते है। हालांकि, पश्चिमी यूपी समेत अन्य इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा और शाम के वक्त मौसम शुष्क रहेगा।
इससे पहले लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरदोई में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-एजेंसी
- पीएम मोदी का वीडियो हुआ ब्लॉक ! सरकार ने मेटा के अधिकारियों को किया तलब, कंपनी ने दी सफाई - July 28, 2026
- पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानकदीन भुर्जी की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस - July 28, 2026
- विभाजन की त्रासदी पर बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का भावुक ट्रेलर रिलीज, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की दमदार वापसी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक - July 28, 2026