आगरा: पंजाब में धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन उग्र हो चला है। अपनी मांगों को लेकर अब किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं जिसका असर रेलवे संचालन पर पड़ रहा है। किसान भले ही पंजाब में धरना प्रदर्शन कर रहे हो लेकिन उसका असर आगरा रेल मंडल पर भी देखने को मिल रहा है। आगरा रेल मंडल से पंजाब की ओर जाने वाली सात ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है साथ ही कुछ ट्रेन शॉर्ट टर्म की जा रही है। आगरा रेल मंडल किसानों के प्रदर्शन से निपटने के लिए हर प्रकार की तैयारी करने में जुटा हुआ है जिससे रेल का संचालन बरकरार बना रहे।
आपको बताते चले कि एमएसपी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार पर अपनी विभिन्न मांगों पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी 2024 को अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। इस प्रदर्शन में शामिल तीन किसान अनीश खटकर, नवदीप सिंह जलवेड़ा और गुरकीरत सिंह विरोध प्रदर्शन के चलते जेल में बंद हैं। इसी कारण से किसानों ने रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया है।
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब में किसानों का जो रेल रोको आंदोलन चल रहा है उसका असर आगरा रेल मंडल पर भी दिखने लगा है। आगरा रेल मंडल से लगभग 7 ट्रेनें जो पंजाब की ओर जाती हैं, उन्हें डायवर्ट किया गया है। मुम्बई अमृतसर, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस इनकी प्रमुख रूप से डिमांड रहती है। इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है साथ ही पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन पर भी नजर रखी जा रही है।
- आगरा शहर में नशे का उत्पात: सामाजिक कार्यकर्ता ने ठेकों को आबादी से हटाने की मांग की - October 28, 2025
- दिल्ली: गर्लफ्रेंड ने देखी थीं क्राइम सीरीज, उसी से लिया आइडिया—फिर की UPSC छात्र की हत्या - October 28, 2025
- देश भर में छठ महापर्व की धूम, सीएम योगी ने गोमती तट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना - October 27, 2025