गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बरातियों से भरी बस में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को बरातियों से भरी मिनी बस में एचटी लाइन के संपर्क में आग गई। जिससे बस में आग लग गई। बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान धधकती आग में कई जिंदगिंयां थम गईं। हादसे के दौरान बस से कूदकर कईयों ने अपनी जान बचाई। एक महिला बिलखते हुए बताया कि बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं।
हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी थी। कुल 38 बराती बस में सवार थे। एचटी लाइन के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई। आग की लपटें देख लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। थोड़ी ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस व प्रशासन टीम के साथ ही मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आग लगी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।
घटना के बाद मंजर देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था, हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि ईश्वर ऐसा दिन किसी को न दिखाएं। शादी वाले घर में घटना को लेकर कोहराम मचा है।
– एजेंसी
- बच्चों और बेटियों पर क्यों दर्ज हुई एफआईआर?, डिंपल यादव बोलीं— सरकार अपनी बात से पीछे हटी, 14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवाना छोटी सोच - August 4, 2026
- यूपी विधानसभा में बड़ा एक्शन: स्पीकर सतीश महाना ने सीएम योगी की तस्वीर के साथ प्रदर्शन कर रहे सपा विधायक सचिन यादव को मॉनसून सत्र से किया निष्कासित - August 4, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री योगी का कड़ा बयान: कहा— ‘आठ आरोपी गिरफ्तार, किसी साधु-संत की संलिप्तता नहीं, सपा-कांग्रेस कर रही सनातन का अपमान’ - August 4, 2026