आगरा: पैसे दिलवाने के बहाने मैरिज होम में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले पीएसी के सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। शुक्रवार को मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने आज सुबह पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।
पूरा मामला थाना मलपुरा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती क्षेत्र की मोबाइल शॉप पर काम करती है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा है कि हाल ही में उसकी शादी तय हुई है। गुरुवार रात को जब वह अपने घर लौट रही थी तो गांव का ही उसके जानने वाला युवक योगेश मिल गया जिसने उसकी रिंग सेरेमनी के लिए मैरिज होम बुक कराया था। योगेश इस समय पीएसी में सिपाही है और कानपुर में तैनात है। जान पहचान होने के चलते उसने कहा कि मैरिज होम संचालक का फोन पैसों के लिए आ रहा है चलकर बात कर लो। उसने बातों में लेकर अपनी बाइक पर बिठाया और मैरिज होम ले गया। जहां पर तीन युवक बैठे हुए थे। एक युवक ने कमरा खोल दिया और चला गया।
इसके बाद आरोपी युवक उसे कमरे में बैठने की कहकर ले गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की फिर जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई, फोटो भी खींचे गए। आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा।
पीड़िता ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिवारीजन और मंगेतर को दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार और मंगेतर मलपुरा थाने पहुंचे। आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी, साथ ही युवती ने महिला दरोगा को अपने बयान भी दर्ज कराए। इस मामले को थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया। यह ख़बर मीडिया की सुर्खियां बनी तो पुलिस भी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आई। 14 घंटे के अंदर आरोपी पीएससी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया।
- आगरा में ‘Palm Sunday’ की धूम: ‘होसन्ना-होसन्ना’ के जयघोष से गूंजे चर्च, मसीही समाज के ‘पवित्र सप्ताह’ का आगाज़ - March 29, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में शौर्य का शंखनाद, वीरांगना अवंती बाई लोधी की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - March 29, 2026
- आगरा के विकास पर CM योगी का बड़ा विजन: ‘यमुना में पहले पानी, फिर रिवरफ्रंट’, कृष्ण थीम पार्क का मांगा प्रस्ताव - March 29, 2026