आगरा। युवक ने एक किशोरी की नहाते समय का वीडियो बनाकर उसे न केवल ब्लैकमेल किया बल्कि तमंचे की नौक पर उसको होटल ले जाकर रेप भी किया। यह आरोप है किशोरी की मां का। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। किशोरी की मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुमेर खान ने उनकी बेटी की नहाते वक्त की वीडियो बना ली। वह वीडियो के ज़रिए बेटी को कई माह से ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं वह कई बार बेटी को जबरन होटलों में ले जाकर उसके साथ गंदा काम कर चुका है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 18 नवंबर को उनकी नाबालिग बेटी घर से मामा के यहां जाने की कहकर निकली थी। वहां न पहुंचने पर किशोरी को तलाश किया पर उसका कहीं पता नहीं पड़ा।मां ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह बेटी बदहवास हालत में घर आई। पूछने पर उसने बताया कि सुमेर उसे तमंचा दिखाकर धमकाते हुए जबरन अपने दोस्त के घर ले गया था। जहां उसके साथ रेप किया गया।
इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना भानुप्रताप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब किशोरी के न्यायालय में बयान कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर पीड़िता की मां का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद बेटी से बयान बदलवाने के लिए दबाव बनाने के साथ ही रुपयों का लालच दिया जा रहा है। आरोपी की ओर से केस वापस लेने के लिए धमकियां भी मिल रहीं हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- क्या इस सड़क से आपके ही डंपर गुजरते हैं?: समीक्षा बैठक में सांसद नवीन जैन से बोले सीएम योगी, बैठक में छाया रहा मुख्यमंत्री का सहज और विनोदी अंदाज - June 28, 2026
- आगरा में सीएम योगी की दो टूक: अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जब्ती, अक्टूबर तक पूरा हो मेट्रो और एयरपोर्ट का काम - June 28, 2026
- आगरा में गूंजा ‘णमोकार मंत्र’: आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज ने समझाया अरिहंत पद का आध्यात्मिक रहस्य - June 28, 2026