आगरा। सुंदर मुंदरिए होए ,हो तेरा कौन बेचारा, दूल्हा भट्टी वाला के पारंपरिक गीत के साथ लोहड़ी पर्व की शुरुआत हो गई है। पंजाबी विरासत परिवार ने खंदारी स्थित साईं गार्डन में लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। अग्नि प्रज्यलन से पूर्व ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने अरदास कराई।
पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डाबर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा व समस्त विरासत परिवार द्वारा लोहड़ी प्रज्वलन किया गया। उर्वशी डांस अकादमी की बच्चियों ने गणेश जी स्तुति की। मनु कौर द्वारा सुनाए गए पारंपरिक लोहड़ी गीतों पर सब झूम उठे। महिलाओं ने ढोल की थाप पर गिद्दा व सुंदर गीत प्रस्तुत किए।
नाच गाने व खुशी के माहौल में लोहड़ी पूजन पश्चात भोग लगाया व मक्के की रोटी व सरसों का साग का लुत्फ उठाया। मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा ने बताया लोहड़ी पर्व पंजाबियों का खास पर्व होता है और सारे पंजाबी इसको बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
इस बार लोहड़ी पर्व पर पंजाबी नूर सम्मान भी दिया गया। पंजाबी नूर से डॉक्टर रवि सभरवाल, डॉ रमेश कुमार जग्गी व जैस्मिन अरोड़ा को नवाजा गया। साथ ही मंच से शहर को जीरो वेस्ट फ्री करने का संदेश सहायक नगर आयुक्त अशोक गौतम एवं स्वच्छता सलाहकार सरदार बलजीत सिंह ने दिया।
इस दौरान संरक्षक एवं संयोजक चरणजीत थापर, सुनील मनचंदा, अशोक अरोरा, नरेंद्र तनेजा, रानी सिंह , कुसुम महाजन, सुनंदा अरोरा, सुनीता मेहता, सोनिया अरोरा, अंजना असीजा व अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के 20 बुजुर्गों को दुशाला उड़ा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही 3 नव विवाहितों जोड़ो व 10 नवजात शिशुओं का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान वीर महेंद्र पाल सिंह, सरदार कँवलदीप सिंह, मन्नू महाजन मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा आदि की भागीदारी रही। संचालन महासचिव बंटी ग्रोवर ने किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026