New Delhi, Capital on India. आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करेंगे, जिसके प्रति छात्रों का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। इस संवादात्मक शैक्षणिक कार्यक्रम के लिए अब तक देश और विदेश से 13 लाख से अधिक छात्र, शिक्षक और अभिभावक पंजीकरण करा चुके हैं। इस वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ का चौथा संस्करण है और इसे कोरोना संकट के कारण वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
केद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 9 से 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले 9 लाख 81 हजार से अधिक विद्यार्थी, स्कूल जाने वाले बच्चों के करीब 87 हजार अभिभावक और तकरीबन 2 लाख 48 से अधिक शिक्षक परीक्षा पे चर्चा’ प्रतियोगिता-2021 में भाग ले चुके हैं। इसके लिए 18 फरवरी से पंजीकरण शुरू हुआ था।
इस बार की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में यदि आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो innovateindia.mygov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 मार्च है।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवादात्मक शैक्षणिक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का पहली बार 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजन हुआ था।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026