आगरा। पुलिस और प्रशासन ने आज संयुक्त रूप से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। अवैध खनन का परिवहन कर रहे पांच ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया है।
खेरागढ़ के तहसीलदार और एसीपी खेरागढ़ के नेतृत्व में यह अभियान सैंया थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलाया गया। पुलिस बल और राजस्व कर्मियों की टीम ने एक-एक ट्रक को रुकवाकर चेक किया। इस चेकिंग में पांच ऐसे ट्रक पकड़ में आ गए जो बगैर कागजात के चल रहे थे। यही नहीं, ये अवैध खनन का परिवहन भी कर रहे थे।
अधिकारियों ने पांचों ट्रकों को पकड़ने के बाद सीज कर दिया। पांचों ट्रकों को सैंया थाने पर खड़ा करा दिया गया है। इस अभियान में थाना सैंया के प्रभारी भी शामिल रहे। इस अभियान से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूल में यूनिफार्म के साथ हिजाब पहनकर प्रवेश की मांग वाली याचिका खारिज - August 25, 2026
- कानपुर में डंपिंग साइट पर फेंकी गईं एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बैग और डिब्बों में भरकर ले गए लोग, वीडियो हुआ वायरल - August 25, 2026