आगरा, 21 दिसंबर। पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों की मासिक बैठक में विभिन्न समस्याओं को रखा गया। व्यापारियों ने अतिक्रमण, सुरक्षा, पुलिस गश्त, पार्किंग, जैसी समस्याओं को रखा और व्यापारियों को अधिकाधिक सुविधाएं व सुरक्षा की मांग की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डीसीपी सूरज राय ने कहा कि व्यापारी जितनी दुकान, वहीं तक सामान नियम का पालन करें और बाजार कमेटियों के सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि अब सभी थानों में हर माह व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक होगी।
बैठक को एसीपी छत्ता आरके सिंह और एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने भी संबोधित किया। व्यापारियों की ओर से रमनलाल गोयल, राजेश अग्रवाल, अशोक लालवानी, संजय अरोरा, अंबा प्रसाद गर्ग, जय पुरसनानी ने मुद्दे रखे।
बैठक में कन्हैया लाल राठौड़, राकेश बंसल, विकास शिवहरे, इब्राहीम गोरी, सुशील नोतनानी, गुलशन माकन, राजीव गुप्ता, श्याम भोजवानी, रनवीर सिंह राठौड़, राजेश राठौड़, मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
- ट्रंप ने दोस्ती निभाई, राहुल भ्रम फैला रहे, ट्रेड डील के विरोध पर भड़के पीयूष गोयल, विपक्ष से की माफी की मांग - February 3, 2026
- मणिपुर में ‘बीरेन युग’ का अंत: वाई खेमचंद सिंह होंगे राज्य के 13वें मुख्यमंत्री, जातीय संघर्ष के बीच बीजेपी का बड़ा दांव - February 3, 2026
- संसद में ‘महा-संग्राम’: लोकसभा से 6 कांग्रेसी सांसद निलंबित, राहुल बोले- ‘आर्मी चीफ के सच से डरकर दबाई जा रही विपक्ष की आवाज’ - February 3, 2026