आगरा: सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार को फिर एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार कर एक युवक की जान ले ली। हादसा सुबह सिकंदरा चौराहे पर हुआ। यहां लोडिंग ऑटो रिक्शा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो आगे खड़े ट्रक से टकराकर पलट गया। इसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सिकंदरा क्षेत्र में ही दो ट्रकों के बीच में आने से ऑटो के सवार छह लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि मलपुरा के गांव टपरा निवासी अंशुल राजपूत आईटीआई कर रहा था। वह अपने गांव के बेनी राम के साथ चालक देशराम के लोडिंग ऑटो से सिकंदरा मंडी में गाजर बेचने आ रहा था। तड़के करीब चार बजे के आसपास सिकंदरा चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो आगे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर पलट गया।
आटो में बैठे अंशुल और बेनीराम सड़क पर गिर पड़े। अंशुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेनीराम के सिर में गभीर चोट आई। चालक देशराम के हल्की चोट है।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026