लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। साथ ओलो की जमकर बारिश हुई है। इस वजह से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए हैं । शहर के विकास नगर इलाके में रोड बीचो-बीच से धंस गई है। इससे एक कार उसी में फंस गई है। कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया है।
लखनऊ मे एक बार फिर बारिश ने खोली पोल । पीडब्ल्यूडी और नगर विकास की खुली पोल। बारिश के बीच धंसी सड़क में फंसी कार। बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट। विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 4 में बरसात के बीच धंसी सड़क pic.twitter.com/BNF933z1SG
— santosh singh (@SantoshGaharwar) March 3, 2024
बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। ओलावृष्टि, बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने के आसार हैं।
इन इलाकों में आज बिजली गिरने का अलर्ट
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर व आसपास समेत कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-एजेंसी
- डीग रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, 15.24 करोड़ में मिलीं वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं - July 17, 2026
- डीग रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, 15.24 करोड़ में मिलीं वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं - July 17, 2026
- आगरा मेट्रो की बड़ी उपलब्धि: सिकंदरा तक के सभी 152 पिलर तैयार, जल्द शुरू होगा अगले चरण का विस्तार - July 17, 2026