आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद कीं हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को मुखबिर ने शराब तस्करी की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने लग्जरी कार से शराब को बिहार ले जा रहे आरोपियों की घेराबंदी कर दी।
तस्करों ने पुलिस के चंगुल से बचने के लिए कार छोड़कर एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने तस्कर से अंग्रेजी शराब के 364 बोतल और 140 क्वाटर बरामद कीं। कार में तीन तस्कर सवार थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस ने तस्करी के आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, एक गाड़ी हैरियर बरामद की है।
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी सिटी सूरज राय के निर्देशन में हुई। टीम में इंस्पेक्टर आलोक कुमार, एसआई योगेश कुमार, एसआई अभिषेक कुमार सहित अन्य शामिल थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा की विरासत को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार; जापानी विशेषज्ञ और शिक्षाविद् ताजनगरी के विकास का बनाएंगे मास्टरप्लान - March 17, 2026
- आगरा सराफा एसोसिएशन का होली मिलन: फूलों की होली के बीच गूंजी ‘मेक इन इंडिया’ की मांग - March 17, 2026
- आगरा छावनी को बड़ी सौगात: विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने किया 25 लाख की सड़क का शिलान्यास - March 17, 2026