आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद कीं हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को मुखबिर ने शराब तस्करी की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने लग्जरी कार से शराब को बिहार ले जा रहे आरोपियों की घेराबंदी कर दी।
तस्करों ने पुलिस के चंगुल से बचने के लिए कार छोड़कर एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने तस्कर से अंग्रेजी शराब के 364 बोतल और 140 क्वाटर बरामद कीं। कार में तीन तस्कर सवार थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस ने तस्करी के आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, एक गाड़ी हैरियर बरामद की है।
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी सिटी सूरज राय के निर्देशन में हुई। टीम में इंस्पेक्टर आलोक कुमार, एसआई योगेश कुमार, एसआई अभिषेक कुमार सहित अन्य शामिल थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- छात्र आंदोलन पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का बयान बना मुसीबत: आगरा में पुलिस कमिश्नर को सौंपा गया शिकायत पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग - July 29, 2026
- गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में गूंजीं वैदिक ऋचाएं, पंचकुंडीय महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब - July 29, 2026
- एमईएस बिल्डर्स का देशव्यापी बिगुल: पुरानी नीतियों में संशोधन और लंबित समस्याओं को लेकर आगरा में सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी - July 29, 2026