आगरा। वरिष्ठ पत्रकार बी.एन. मिश्रा की पूज्यनीय माता श्रीमती दर्शन देवी मिश्रा के निधन का समाचार मिलते ही शहर के पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पत्रकारों, समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों और विभिन्न संगठनों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
जानकारी के अनुसार, श्रीमती दर्शन देवी मिश्रा का निधन विगत रात्रि को कानपुर में साइलेंट अटैक के कारण हो गया। वे लगभग 100 वर्ष की थीं और पूर्णतः स्वस्थ थीं। निधन के समय वे अपने पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा के साथ कानपुर में निवास कर रही थीं। उनका अंतिम संस्कार वहीं संपन्न हुआ, जिसमें मुखाग्नि उनके पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा द्वारा दी गई।
दिवंगत माताजी ने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। वरिष्ठ पत्रकार बी.एन. मिश्रा मूल रूप से अयोध्या के निवासी हैं और लंबे समय से आगरा में विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े हुए हैं।
मिश्रा जी की माताजी के निधन पर दैनिक पोक टाइम के बल्केश्वर स्थित कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों व संगठनों के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
शोकसभा में पोक टाइम के प्रधान संपादक मनोज गोयल, वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, विष्णु सिकरवार, पंकज सचदेवा, शशि शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा वत्स, यतेंद्र भारद्वाज, पंकज जैन, विकास मित्तल, यूनियन वाणी प्रधान संपादक सुभाष सिंह निगम, सांध्य पहल संपादक संतोष शर्मा, साइबर एक्सप्रेस मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुशवाह, पोक टाइम संपादक मनीष भारद्वाज, अमोल दीक्षित, राजकुमार मीना, यूपी18 न्यूज़ एडिटर शीतल सिंह, देवेंद्र बघेल रानू, सत्येंद्र उपाध्याय, सलीम शेरवानी, फेमेक्स प्रधान संपादक दिलीप सुराना, लोककिरण ब्यूरो चीफ मुकेश गुप्ता, स्वराज्य टाइम्स संपादक बृजेश शर्मा, ताज गौरव के शरद शर्मा, लवी किशोर, अवधेश यादव, गौरव प्रजापति, आकाश लक्की दिवाकर, कपिल गौतम, राजकिशोर श्रीवास्तव, संजय सागर, बिंदु विस्तार के वीरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार यतीश लवानियां, वीरेंद्र कुमार, अमित उपाध्याय, अमिताभ गुप्ता, न्यूज़ 24 डीके श्रीवास्तव और राष्ट्रीय जजमेंट के विष्णुकांत शर्मा सहित अनेक पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और मिश्रा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
- ताजमहल पर वीकेंड को उमड़ी भारी भीड़, पार्किंग और सड़क पर जाम, विदेशी सैलानी भी पहुंचे भारी संख्या में - October 26, 2025
- Agra News: ताजमहल के आसपास पर्यटकों को ठगने वाले 6 दलाल गिरफ्तार, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन - October 26, 2025
- मुंबई के फोर बंगले गुरुद्वारा में दिखेगी सेवा और श्रद्धा की जुगलबंदी - October 26, 2025