आगरा: ताजनगरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ की गूंज सुनाई देने लगी है। इसी क्रम में बाबा श्री मनकामेश्वर नाथ के भव्य डोले के साथ एक विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज और पीपल मंडी होते हुए मुन्नालाल पेठे वाले के पास संपन्न हुई। रास्ते भर क्षेत्रीय जनता ने पुष्प वर्षा और आरती उतारकर यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया।
9 फरवरी को जुटेगा महाकुंभ:
आगामी 9 फरवरी (सोमवार) को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक दरेसी स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की प्रगति हेतु जनमानस में ‘पंच परिवर्तन’ (पर्यावरण, परिवार प्रबोधन, स्वदेशी भाव, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता) का संचार करना है।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति:
सम्मेलन के मुख्य वक्ता अयोध्या श्री राम मंदिर शिलान्यास के मुख्य महंत आचार्य गंगाधर पाठक जी होंगे। कार्यक्रम का संरक्षण महंत योगेश पुरी जी करेंगे। साथ ही आरएसएस के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख रूपनारायण जी और प्रांत समन्वयक श्रीमती रेणुका डंग भी उपस्थित रहेंगी।
यात्रा के दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव नितिन बंसल, अमर गुप्ता उपाध्यक्ष, राकेश जैन पार्षद, रवि माथुर पार्षद, अनुराग चतुर्वेदी पार्षद, अनुज शर्मा पार्षद, अभिषेक झा (भाग कार्यवाह), नरेश धीरमलानी, नगर कार्यवाह पंकज कुमार एडवोकेट, रौनक गुप्ता, रवि वर्मा, सुमित गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अंकित कुमार, इंजीनियर चिराग जैन, अमित बंसल, ज्योति बंसल, श्रीमती प्राची चौरसिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने सभी हिंदुओं से इस महाकुंभ में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026
- मुंबई में ‘बिस्कॉफ’ का महाकुंभ: शेफ पूजा ढींगरा और शिवेश भाटिया के साथ सजी स्वाद की महफिल; 15 क्रिएटर्स ने दिखाए अनोखे अंदाज - March 27, 2026