आगरा। वर्ष 2025 की अगवानी शहरवासियों ने अपने-अपने तरीके से की। युवाओं समेत एक बड़े वर्ग ने न्यू ईयर पर हुई पार्टियों में धमाल के साथ नव वर्ष की अगवानी की तो अधिसंख्य लोगों ने सुबह से ही मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। मंदिर पहुंचने वालों का सिलसिला बना हुआ है। शहर के प्रमुख शिवालयों के साथ ही अन्य प्रमुख मंदिरों पर खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लम्बी लाइनों की वजह से दर्शन करने में समय भी लगा।
आज सुबह भोर की पहली किरण फूटते ही शहर के मंदिरों में भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। हर कोई अपने आराध्य से नये वर्ष में अपनी उन्नति, समृद्धि और यश की कामना की प्रार्थना करता दिखा। मंदिरों में जुटी भीड़ साफ़ दर्शा रही थी कि आज भी बड़ी संख्या में लोग नव वर्ष के धूम धड़ाके वाले कोलाहल से दूर रहकर अपने आराध्य की शरण में जाना ज़्यादा पसंद करते हैं।
नव वर्ष की वेला पर मध्य रात्रि 12 बजते ही रूफटॉप, रेस्तरां और होटल्स में जमकर धमाल हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। कई आवासीय सोसायटियों ने नव वर्ष के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए। पर इन सबसे हटकर एक बड़ा वर्ग ऐसा भी रहा जो नये साल की भोर का इंतजार करता रहा। भोर होते ही उन लोगों ने मंदिरों की और रूख किया।
सुबह से ही मंदिरों में नव वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। कई परिवारों ने सुबह होते ही मथुरा, वृंदावन, बरसाना, कैला देवी और खाटू श्याम मंदिर की और रुख़ कर लिया। सुबह से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में धार्मिक आयोजन हुए। आज शाम के समय भी मंदिरों और घरों में धार्मिक आयोजन होने हैं।
शहर के प्रमुख मंदिरों मनकामेश्वर, कैलाश, राजेश्वर, रावली, पृथ्वीनाथ, श्याम जी मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026