आगरा: ताजनगरी के धनौली रोड स्थित ‘मुल्ला की पिआऊ’ पर रविवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना शहीद अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस गौरव और शौर्य के साथ मनाया गया। युवा नेता राममूर्ति लोधी द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लोधी समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की भारी मौजूदगी ने सामाजिक एकजुटता का एक सशक्त संदेश दिया।
विधायक प्रीतम सिंह लोधी का जोरदार स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले (पिछोर विधानसभा) से पहुंचे दिग्गज विधायक प्रीतम सिंह लोधी का युवा नेता राममूर्ति लोधी ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल ‘जय अवंती बाई’ के जयकारों से गूंज उठा।
OBC समाज को एकजुट होने का आह्वान
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने उत्तर प्रदेश के आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वर्तमान में ओबीसी समाज विभिन्न चुनौतियों के बीच पिस रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “समय आ गया है कि पिछड़ा वर्ग के सभी संगठन और जातियां आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएं। ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत पर हमें अपना अधिकार मांगना होगा।”
युवा नेतृत्व की सराहना
विधायक लोधी ने कार्यक्रम के आयोजक राममूर्ति लोधी के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे ही ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है जो नेतृत्व संभाल सकें। उन्होंने लोधी समाज से अपील की कि वे शिक्षा और संगठन की मजबूती पर ध्यान दें।
ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह लोधी, राजेंद्र प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, देवेंद्र लोधी प्रधान, मनोज लोधी, यशपाल सिंह, दुष्यंत शर्मा, जीतेंद्र उर्फ लारा, शिवकांत उर्फ संटू यादव और गंगा प्रसाद डागर सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- सीएम योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर बड़ा हमला: बोले— 2017 से पहले उपेक्षा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी थीं माताएं और बेटियां - October 15, 2026
- Saikat Sharma ने Journalism और Digital Media में बनाई मजबूत पहचान - October 15, 2026
- डॉ. सुरेन्द्र कुमार और डॉ. लता को इंडियन आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मान - October 15, 2026