आगरा। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के तहत आज गोपाष्टमी पर गौचारण यात्रा निकाली गई। स्थान-स्थान पर गौ पूजन किया गया और कृष्ण-बल्देव की आरती उतारी गई।
वाटर वर्क्स स्थित गौशाला स्थित मंदिर में सुबह गौ पूजन किया गया। वेद मंत्रों के साथ यह पूजन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गाय को सबसे बड़ा धन माना गया है। गाय ही हमारे जीवन में रची बसी है। मां के बाद गाय का दूध ही बच्चा पीता है, इसलिए इसे मां का सम्मान दिया गया है।
पूजन करने वालों में लायंस क्लब खुशबू की अध्यक्ष चेतना सुराना, लायंस क्लब संगिनी की अध्यक्ष ऋतु गोयल, सुजाता अग्रवाल, नीरू रोहतगी, रेनू गोयल, वसुधा अग्रवाल, अंजली बंसल, महिमा अग्रवाल, पीके मोदी, राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मुकेश मित्तल, विजय रोहतगी, शेखर गोयल, अशोक गोयल, विष्णु, मनोज, आयुष आदि प्रमुख थे।
पूजन के बाद गौशाला से श्रीकृष्ण-बलराम गौचारण यात्रा निकाली गई। जीवनीमंडी, भैरौं बाजार, बेलनगंज चौराहा, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी नं.2, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, सेव का बाजार, फुलट्टी, छिलीईंट घटिया, सिटी स्टेशन रोड, धूलियागंज, पथवारी, बेलनगंज तिकोनिया होती हुई गौशाला वापस आई।
- देश भर में छठ महापर्व की धूम, सीएम योगी ने गोमती तट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना - October 27, 2025
- आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आगरा में भाजयुमो का युवा सम्मेलन सम्पन्न, युवाओं ने लिया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प - October 27, 2025
- सनातन धर्म की रक्षा हेतु ‘विवाह संस्था’ को बचाने का संकल्प: हिन्दी साहित्य भारती का जन जागरण अभियान - October 27, 2025

 
                             
	
 
						 
						