सेवा में
परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी
मा0 मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार
लखनऊ
मान्यवर
सादर चरण-स्पर्श
आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की लहर चारों और दिखाई देने लगी हैं। प्रत्येक क्षेत्र में नई-नई योजनाओं के साथ नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं जिससे प्रदेश की संपूर्ण जनता लाभान्वित हो रही है। रोजगार के क्षेत्र में भी आपके कार्यकाल में सबसे ज्यादा नौकरियां युवाओं को मिली हैं। आगामी 6 माह में सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती किये जाने को लेकर आपके द्वारा दिये गये निर्देश से छात्रों व युवाओं में खुशी की लहर है। नये रोजगार के सृजन व एवं नयी प्रतिभाओं को तराशने के लिये आपने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरती पर फिल्म सिटी बनाये जाने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। फिल्म सिटी को लेकर आपके द्वारा की गयी बैठक के बाद ज्ञात हुआ कि ऐतिहासिक स्थल हस्तिनापुर में फिल्म सिटी बनाये जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा आप कान्हा की जन्म भूमि मथुरा के आस-पास भी फिल्म सिटी बनाये जाने पर विचार कर रहे हैं।
फिल्म सिटी उद्योग स्थापित करने के संबंध में मैं अपने कुछ विचारों के प्रति आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं –
1. यदि आगरा-मथुरा के बीच बृज क्षेत्र में फिल्म सिटी बनती है तो इसकी विश्व में एक अलग पहचान बनेगी। क्योंकि आगरा में विश्व विख्यात ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, सेन्ट जाॅन्स काॅलेज, आगरा किला, चम्बल के बीहड़ (बाह), विषाल पालीवाल पार्क, एतिहासिक शाहजहां गार्डन, कीठम झील के साथ-साथ ब्रज भूमि मथुरा भी समायोजित हो सकेगी। जिससे भविष्य के हिन्दी सिनेमा जगत में ऐतिहासिक बृज की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी।
2. मान्यवर, आगरा में एनजीटी एक्ट लागू होने और टीटीजेड क्षेत्र घोषित होने से यहां कई उद्योग-कारखानें बंद हो चुके हैं, साथ ही किसी भी नये उद्योग को लगाने की अनुमति नहीं है जिसके चलते भविष्य में किसी अच्छे और बड़े उद्योग के स्थापित होने की संभावनाएं न के बराबर हो गयी हैं। इस कारण प्रतिभावान युवाओं का बड़े महानगरों की ओर पलायन जारी है। अगर आगरा-मथुरा के बीच बृज क्षेत्र में फिल्म सिटी बनती है तो प्रदूषण मुक्त इंडस्ट्री तैयार होने से न केवल हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रतिभावान युवाओं का आगरा से पलायन भी रूकेगा।
3. मान्यवर आगरा-मथुरा से दिल्ली एवं लखनऊ के लिए बहुत ही सुन्दर आगरा नोएडा एक्सप्रेस वे, तथा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे भी बना हुआ है। भविष्य में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 2021 में बनने की संभावना है उससे आगरा एक्सप्रेस वे भी लिंक हो जायेगा जिससे सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश आगरा से जुड़ जायेगा। इसके साथ-साथ चार नेशनल हाइवे आगरा से फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, दिल्ली व अलीगढ़ नेशनल हाइवे भी बने हुए हैं जो दो प्रदेशों को जोड़ते हैं।
4. माननीय केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा यमुना नदी पर बांध बनाकर स्टीमर व नावों के द्वारा ताजमहल से दिल्ली जलमार्ग की घोषणा भी की जा चुकी है। आगरा में यमुना एवं चम्बल जैसी विशाल नदियां हैं जो फिल्म सिटी को चार चांद लगा सकती है।
5. मान्यवर, आगरा जिले के एत्मादपुर क्षेत्र में पूर्व में ही थीम पार्क के रूप में लगभग 1000 एकड की भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। जो आगरा-नोएडा एक्सप्रेस वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास ही है।
यदि एक बार उपरोक्त बिन्दुओं पर विचार किया जाए तो हम आगरा, मथुरा एवं चम्बल के बीहड़ (बाह) को भी एक नया रोजगार मिल सकता है।
सादर प्रार्थना
भवदीय
(नवीन जैन)
महापौर आगरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
अखिल भारतीय महापौर परिषद
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026