आगरा। डौकी पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और बैटरी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, बीते दिनों बाइक चोरी और ऑटो से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों में चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर रवि पुत्र मायाराम और मनोज पुत्र राम निवास को थाना डोंकी के धमौटा-बिसारना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और बैटरी तथा एक तमंचा बरामद किया गया है।
दोनों ही चोरों ने पूछताछ में सरस्वती ज्ञान मंदिर कुंडौल के पास से मोटर साइकिल और पानी की टंकी के पास खड़े ऒटो से बैटरी चुराने की बात स्वीकार कर ली।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026