आगरा। एक दशक से सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सेवारत संस्था सर्वजन वेलफेयर सोसायटी, आगरा ने सर्वोदय केन्द्र के धनगर सभागार में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण में भारतीय नभ सेना, जल सेना एवं थल सेना के पूर्व पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें हरीश भदौरिया, इं.नवल सिंह, आचार्य विजय पाल सिंह, भूप सिंह धनगर एवं पार्षद सुनील शर्मा शामिल थे। इसके बाद सरस्वती मां की वंदना निशिराज के मधुरिम स्वरों से हुई। कार्यक्रम में लेखिका भावना वरदान शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद सुनील शर्मा तथा रालोद नेता नरेंद्र बघेल का सारस्वत सम्मान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्या राज चौहान, मुख्य अतिथि रमा वर्मा ‘श्याम’, विशिष्ट अतिथि सुशील सरित, उदघोषिका डॉ.शशि गुप्ता तथा प्रकाश गुप्ता ‘बेबाक’, समन्वयक डॊ. राजेंद्र मिलन, राज बहादुर राज, डॊ. राघवेंद्र शर्मा, रामेंद्र शर्मा रवि, अशोक अश्रु, राकेश निर्मल, यशोधरा यादव, इन्दल सिंह ‘इन्दु’, विनय बंसल, सुधा वर्मा, आचार्य उमाशंकर, प्रार्थना मिश्रा, डॉ.राम प्रकाश चतुर्वेदी, अनुपमा दीक्षित, राजेश्वरी राज, डॉ.सुषमा सिंह, हरवीर परमार तांतपुरिया, चित्रागंदा पाल आदि ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया।
इस मौके पर ब्रिज बिहारी लाल बिरजू, राजीव शर्मा ‘निस्पृह’, नीरज मिलन, श्रीकृष्ण धनगर, नितेश मिलन, राहुल सिंह, हिमांशु धनगर, शिशुपाल, डॉ.सुनीत चौहान, आशुतोष शर्मा, डॉ.भोजराज शर्मा, सर्वेश कुमार धनगर, विमल किशोर, रोहित सिन्हा, ठाकुर दास, धनी राम पाल, पूरन सिंह बघेल, तन्नू बघेल आदि मौजूद रहे।
- अखिलेश के ‘इग्नोर करो’ बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब: बोले- सपा से नहीं, कांग्रेस से मांगी है सीट - October 31, 2026
- सरदार पटेल की जयंती पर सीएम योगी ने दी 1,725 करोड़ की सौगात, ‘कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना’ का किया शुभारंभ, 5 जिलों में बनेंगे सेंटर - October 31, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज: नारी शक्ति के गौरवशाली अतीत और इतिहास के अनछुए पन्नों पर देश के विद्वानों का मंथन - October 31, 2026