आगरा: नेहरू नगर क्लब फाउंडेशन द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को नेहरू नगर पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 32 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जायेगा।
यह जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक सतीश इंजीनियर ने संजय प्लेस स्थित एक होटल में आमंत्रण पत्र विमोचन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को डांडिया नाइट में गायिका सुजाता शर्मा भक्ति व लोकगीतों के सुर बिखेरेंगी। 13 अक्टूबर को आयोजित भजन संध्या में कानपुर के गायक संदीप मस्ताना भजन प्रस्तुत करेंगे। क्षेत्र के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।
महेश सिंघल, नवल शर्मा, सुधीर गुप्ता व पंकज गर्ग, नवीन गर्ग, मनीष गर्ग, रोज बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल, मिली अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, डिम्पल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा आदि उपस्थित थीं।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026