Agra, Uttar pradesh, India. एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष, शिक्षाविद एवं उद्यमी डॉ. सुशील गुप्ता ने केन्द्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने आशा जताई कि जो कमियां रह गई हैं, उन्हें अगले बजट में पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बजट से बहुत उम्मीदें थीं, वे उम्मीदें कुछ हद तक पूरी हुई है। 2 लाख 38 करोड़ का सफाई के लिए जो बजट रखा गया है, यह बहुत जरूरी है क्योंकि हम सभी को अगर स्वस्थ भारत बनाना है तो सफाई रखनी पड़ेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है ,इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और इंजीनियर भ नए पैदा होंगे। इस बात के लिए उन्होंने बजट की प्रशंसा की।
उन्होंने अपना सुझाव देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर थोड़ा कम बजट दिया गया है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस पर भी आने वाले समय में ज्यादा ध्यान देगी और टैक्स रिबेट के लिए विचार भी करेगी। शिक्षा के संदर्भ में बजट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के अंतर्गत बहुत से परिवर्तनों की आवश्यकता थी और बजट को बढ़ाना था। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि बजट कितना बढ़ा है। लेकिन नई शिक्षा नीति को लाने के लिए कम से कम 6% का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति जल्दी ही आनी चाहिए।
केंद्रीय बजट की शिक्षा संबंधी प्रमुख घोषणाएं
1. एनजीओ और निजी स्कूलों की साझेदारी में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित किए जाएंगे।
2. उच्च शिक्षा में, उच्च शिक्षा आयोग के लिए पंजीकरण इसी साल शुरू होगा
3. बेहतर तालमेल के लिए 9 नए राज्यों में नई औपचारिक छतरी/Umbrella संरचनाएं बनाना
4. बेहतर उच्च शिक्षा हेतु लद्दाख के लिए, लेह में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रस्तावित किया गया है
5. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए आदिवासी क्षेत्रों में 750 एकलव्य मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे।
6. ऐसे प्रत्येक विद्यालय की इकाई लागत 38 करोड़ और कठिन क्षेत्रों में 48 करोड़ तक बढ़ाई जाएगी।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026