आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के कचौरा गांव में बीती रात एक मैरिज होम के बाहर खड़े लोगों के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावर यहीं खड़ी एक महिला के हाथ में लगे बैग में से सोने की जंजीर और 40 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए।
कचोरा गांव के जसवंत मैरिज होम में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जिस परिवार में शादी थी, उनके रिश्तेदार भात की रस्म पूरा करने के लिए यहां पहुंचे हुए थे। भात लेकर आए लोग मैरिज होम के बाहर खड़े हुए थे। इसी समय बाइकों पर सवार होकर आए चार लोगों ने मैरिज होकर के बाहर खड़े लोगों के साथ आते ही मारपीट शुरू कर दी। महिला के हाथ से में लगे बैग से सोने की जंजीर और कैश निकाला तथा फरार हो गए।
पीड़ित पक्ष ने अछनेरा थाने में पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कचोरा गांव में पाली डोंगरा के लोग अपनी बहन के यहां शादी के मौके पर भात लेकर आए थे। इन्हीं में से कुछ लोग मैरिज होम के गेट के बाहर खड़े हुए थे। जिन लोगों ने मारपीट की है, वे भी गांव के ही बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि झगड़ा हुआ है। गांव के ही कुछ लड़कों ने उस परिवार के रिश्तेदारों के साथ मारपीट की, जहां शादी समारोह था। हमलावरों ने कई लोगों से मारपीट की है। इन सभी का मेडिकल कराया जा रहा है।
तहरीर में सोने की जंजीर और कैश लूटने की जो जानकारी दी गई है, उसके मामले की पुलिस तह में जाने की कोशिश कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘किस्सा कहानी -8’ का सफल आयोजन: कथाकार शक्ति प्रकाश ने अपनी कहानी ‘सो एंड सो’ से श्रोताओं को किया झकझोर - August 16, 2026
- श्री विजया महारानी इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस: प्रबंधक अनिल राणा और प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने किया ध्वजारोहण - August 16, 2026
- आगरा के कमला नगर में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन: भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और समर्पण के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु - August 16, 2026