आगरा: कई देशों में स्टेज पर परफॉर्म कर चुकी गाजियाबाद की डांसर से दुष्कर्म के आरोपी इवेंट मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसकी फरार पत्नी की गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी विनय गुप्ता की पत्नी मीरा पति के मोबाइल फोन समेत फरार है। पुलिस दंपत्ति के मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उससे कई राज खुलने की संभावना है। आगरा समेत अन्य शहरों की कई लड़कियां उनके जाल में फंसी हो सकती हैं।
थाना प्रभारी ताजगंज का कहना है कि आरोपी विनय और उसकी पत्नी मीरा के विरुद्ध दुष्कर्म और आपराधिक षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विनय ने पुलिस को बताया कि उसने छह महीने पहले फतेहाबाद मार्ग स्थित राजकमल अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लिया था। इसी फ्लैट में डांसर को बंधक बनाकर रखा गया था।
गाजियाबाद की डांसर ने पुलिस को बताया कि वह इवेंट कंपनियों के साथ मलेशिया, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, मस्कट समेत कई देशों में स्टेज पर प्रस्तुति दे चुकी है। वह 29 सितंबर को दुबई से लौटी थी। एक सप्ताह पहले विनय गुप्ता ने फोन पर उससे संपर्क किया और कहा कि उसका नंबर एक इवेंट कंपनी से मिला है।
वह अक्टूबर में आगरा में सितारा होटल समेत चार जगह बड़े इवेंट कराने जा रहे हैं, जिसमें एक पेशेवर डांसर की जरूरत है। विनय ने डांसर को लाखों रुपये फीस का लालच भी दिया। वह आठ अक्टूबर को शहर में आई। यहां विनय गुप्ता और उनकी पत्नी ने नशीली चाय पिलाकर बंधक बना लिया। विनय ने तीन दिन तक दुष्कर्म किया। देह व्यापार के लिए दबाव बनाया। उसकी पत्नी भी इस कृत्य में शामिल रही। डांसर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इवेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी की तलाश की जा रही है।
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026