आगरा। धन का अभाव बेटियों के मांगलिक जीवन की शुरुआत में आड़े न आए, इस सेवा का बीड़ा उठाने वाली संस्था सर्व सहाय सेवा समिति एक बार फिर नौ कन्याओं का विवाह कराने जा रही है। 11वें निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह का आमंत्रण पत्र विमोचन रविवार को किया गया।
कमला नगर स्थित टीसी चंद्रा स्कूल में हुए आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत दस वर्षों से सर्व सहाय सेवा समिति निर्धन बेटियों का कन्यादान करती आ रही है। अब तक दर्जनों बेटियों का घर बसाया जा चुका है। विवाह के साथ−साथ संस्था बेटियों से ससुराल में भी हालचाल जानने के लिए भी कार्य करती है।
उन्होंने बताया कि 11वां सामूहिक विवाह समारोह 15 दिसंबर को शिवशंकर सेवा सदन, कमला नगर में आयोजित होगा। बरात प्रस्थान सुबह आठ बजे, बरात आगमन सुबह 11 बजे प्रीतिभोज दोपहर 12 बजे और विदायी की रस्म सायं पांच बजे होगी।
महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि संस्था अब तक 91 निर्धन बेटियों का विवाह करवा चुकी है। इस वर्ष ये संख्या 100 हो जाएगी। आगामी समय में ये संख्या और अधिक बढ़ाई जाएगी। समारोह में वैदिक विधान से सभी मांगलिक कार्य पूर्ण किये जाएंगे साथ ही सभी बेटियों को संस्था दांपत्य जीवन आरंभ करने के लिए गृहस्थी का आवश्यक सामान भी देगी।
उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में आशीर्वाद प्रदान करने के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबिता चौहान, लॉयंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, एडीएम अजय कुमार सिंह सहित वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर संरक्षक महेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल और नवीन गुप्ता, मंत्री अंकित गर्ग, श्वेतांक अग्रवाल और आदर्श मैनी, मीडिया प्रभारी अंकेश जैन, अंकेक्षक विकास गर्ग आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026