
आगरा। थाना जगदीशपुरा सोमवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक अधिवक्ता को पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ थाने के भीतर ही धरने पर बैठना पड़ा। मामला सिर्फ एक एफआईआर दर्ज कराने का नहीं था, बल्कि न्यायिक आदेश की अवहेलना और अभद्रता का था, जिसने कानूनी व्यवस्था की गरिमा को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।
अधिवक्ता वी. विवेक कुमार, जो जी विक्टोरिया इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव हैं, ने कॉलेज में फर्जी प्रबंध समिति गठन के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज करने का स्पष्ट आदेश दिया, लेकिन थाना जगदीशपुरा पुलिस ने आदेश को नजरअंदाज कर दिया।
आज जब अधिवक्ता विवेक कुमार थाने पहुंचे तो प्रभारी निरीक्षक वहां मौजूद नहीं थे। मौजूद मुंशी मनोज कुमार ने अधिवक्ता से न केवल बात करने से इनकार किया, बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आहत होकर अधिवक्ता थाने के भीतर ही धरने पर बैठ गए।
स्थिति तब बदली जब प्रभारी निरीक्षक थाने पहुंचे। अधिवक्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और तत्काल माफी मांगते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद अधिवक्ता धरना समाप्त कर थाने से रवाना हुए।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026