आगरा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI अब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और सफलता का नया पर्याय बन गया है। ‘AI का मतलब एक शब्द में है-सफलता।’ यह बात सोमवार को संजय प्लेस के एक होटल में आयोजित एक कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डॉ. तान्या सिंह ने कही।
नेशनल चैंबर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स की महिला सेल और ‘शी विल’ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का विषय था- ‘AI: महिलाओं के लिए अवसर और संभावनाएं’। कार्यशाला में आगरा की उभरती महिला उद्यमियों को बताया गया कि कैसे वे AI को अपनाकर व्यवसायिक सफलता के नए आयाम गढ़ सकती हैं।
तकनीक को समझें, अपनाएं और बदलें अपना करियर
मुख्य वक्ता डॉ. तान्या सिंह ने कहा, ‘AI आज के समय का पर्सनल असिस्टेंट है। जैसे एलेक्सा, चैटबॉट्स और डेटा एनालिटिक्स, ये सभी AI के रूप हैं जो आपकी कल्पना से काम करते हैं। महिलाएं न केवल इसका उपयोग कर सकती हैं बल्कि इसके जरिए खुद की ऐप्स और बिजनेस टूल्स भी विकसित कर सकती हैं।’
उन्होंने जोर देकर कहा कि AI की सफलता तभी शुरू होती है जब आपकी कल्पना सक्रिय होती है। यह तकनीक बिजनेस मैनेजमेंट से लेकर मार्केट रिसर्च, ग्राहक संवाद और डेटा विश्लेषण तक हर क्षेत्र में काम आती है।
सतर्कता जरूरी: तकनीक के साथ सुरक्षा भी
AI की संभावनाओं के साथ डॉ. तान्या ने साइबर सुरक्षा पर भी बल दिया। उन्होंने कहा, कोई भी ऐप आपकी गैलरी तक बिना अनुमति के न पहुंचे, इसलिए केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें और परमिशन सेटिंग्स को जरूर चेक करें।
विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुआ तकनीक का संवाद
कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. तान्या सिंह, शी विल संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राशि गर्ग, नेशनल चैंबर महिला सेल की चेयरपर्सन डॉ. रीता अग्रवाल, अध्यक्ष संजय गोयल, संयोजक मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।
डॉ. रीता अग्रवाल ने कहा, AI जितना उपयोगी है, उतना ही विवेकपूर्ण उपयोग भी जरूरी है। महिलाओं को तकनीक को समझकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। राशि गर्ग ने कहा, महिलाओं को उद्यमिता में आगे लाने और तकनीक में दक्ष बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
महिलाओं की सहभागिता और उत्साह
कार्यशाला में कृतिका खन्ना ने संचालन और दिव्या गुप्ता, दिशा जैन ने संयोजन किया। उपस्थित प्रतिभागियों में कीर्ति, आकृति, पूजा लूथरा, डॉ. अंशिका सरकार, कृषिका, रोली रस्तोगी, नव्या खन्ना, डॉ. ज्योति, राखी अग्रवाल, पूजा, अदिति, आशिमा, नूपुर, प्रिली जैन, अंकिता, सान्या डाबर, हरमीत चोपड़ा आदि शामिल रहीं।
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026