जनपद बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरापार गांव के पुल के पास बुधवार 9:00 बजे 20 वर्षों से बंद पड़े पुराने मकान में अजगर के 26 बच्चों के मिलने से आसपास के गांव में हड़कंप मच गया है।
अजगर की मां को ढूंढने के लिए खुदाई करने वाली मशीनों से गद्दा करके बहुत सारी जगह पर ढूंढा गया परंतु उन अजगर के बच्चों की मां अभी तक नहीं मिली। अजगर के बच्चों को देखने के लिए सैकड़ो की भीड़ लगने से सर्कस देखने जैसा माहौल बना रहा।
जयप्रकाश जो की पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं उनका मकान बंद पड़ा रहता है ,पड़ोसी बाबू यादव के द्वारा सर्प को देखे जाने की सूचना देने पर उन्होंने घर को खोल कर देखा तो बड़ी मात्रा में अजगर के बच्चे देखकर सभी के होश उड़ गए।
ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद सर्प मित्रों की टीम द्वारा सभी अजगर के बच्चों को रेस्क्यू किया गया। ग्रामीणों से बातचीत करने पर सभी ने कहा कि जब तक उसकी माँ नहीं मिल जाती तब तक डर का माहौल बना रहेगा। सभी अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने से मना कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक मामले का संज्ञान नहीं लिया गया।
-आशुतोष शुक्ला
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026