आगरा: आधार सेवा केंद्र अब संजय प्लेस में नहीं, बल्कि खंदारी बाईपास चौराहे के निकट भवन में कार्य करेगा। इसकी औपचारिक शुरुआत तीन नवंबर से हो जाएगी।
आधार सेवा केंद्र के ऑपरेशन मैनेजर शिव मिश्रा ने मीडिया को अवगत कराया कि यह केंद्र सुबह नौ से शाम के शाम 5:30 बजे तक प्रतिदिन चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि नये आधार सेवा केंद्र में अभी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा अगले दस दिनों तक नहीं रहेगी, जैसे ही जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) के द्वारा उद्घाटन कर दिया जायेगा, ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा आरम्भ कर दी जाएगी।
अभी आधार सेवा केंद्र आगरा में 3 नवम्बर से ऑफलाइन अपॉइंटमेंट पर कार्य किया जायेगा, जिसमें सभी उम्र वर्ग का नया आधार पंजीयन, पुराने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो, फिंगरप्रिंट, रेटीना इत्यादि का सुधार मात्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क 50 एवं 100 रुपये में किया जायेगा।
नये आधार कार्यालय का पता इस प्रकार है –
आधार सेवा केंद्र, बिल्डिंग नंबर- एम 808, ग्राउंड फ्लोर, खंदारी चौक सर्विस रोड एन एच-2, नियर महिंद्रा कोचिंग एण्ड सागर रत्ना रेस्टोरेंट, आगरा, उत्तर प्रदेश – 282002, सम्पर्क सूत्र :- 0562-4001771.
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026