शांति मांगलिक अस्पताल ने खरीदी थी सवा चार सौ किलो मिठाई, अब एफएसडीए कराएगा जांच
आगरा: फतेहाबाद रोड पर स्थित शहर के प्रमुख शांति मांगलिक अस्पताल में कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर वितरित मिठाई के फंफूद लगी मिली। अस्पताल प्रबंधन के कमलानगर स्थित एक मिठाई की दुकान से करीब सवा चार सौ किलो मिठाई खरीदी थी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शांति मांगलिक ग्रुप द्वारा श्री मोर मुकुट मिष्ठान भंडार, शालीमार एन्क्लेव, कमलानगर को मिठाई का 425 किलोग्राम मिठाई का आर्डर दिया गया। श्री मोर मुकुट मिष्ठान भंडार से डोडा बर्फी सप्लाई की गई। दीपावली पर मिठाई शांति मांगलिक ग्रुप द्वारा हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टरों के साथ ही कर्मचारियों को वितरित कर दी गई। स्टाफ ने मिठाई को घर ले जाने के बाद जब उसे खोला तो डोडा बर्फी में फफूंद लगी हुई थी। एक के बाद एक कई कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की।
शांति मांगलिक हॉस्पिटल के मैनेजर घमंडी सिंह का कहना है कि डोडा बर्फी में फफूंद होने की शिकायत मिलने के बाद डॉक्टर, कर्मचारियों से संपर्क कर मिठाई न खाने की अपील की गई। कर्मचारियों से मिठाई वापस मंगा ली गई और इसकी शिकायत भी की गई।
दूसरी ओर इस मामले में श्री मोर मुकुट मिष्ठान भंडार के पवन गुप्ता का मीडिया से कहना है कि विगत 27 अक्टूबर को मिठाई सप्लाई की गई थी, तीन दिन में मिठाई इस्तेमाल की जानी थी। डिब्बे पर भी यह लिखा हुआ था, 31 अक्टूबर को सूचना दी गई कि मिठाई में फफूंद है। उसे वापस करने के लिए कह दिया गया, अभी भुगतान भी नहीं हुआ है।
इस बीच शांति मांगलिक ग्रुप द्वारा इसकी शिकायत एफएसडीए के अधिकारियों से भी की गई, मिठाई के डिब्बे भी भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी का कहना है कि जो डिब्बे शांति मांगलिक की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं उनके नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026