Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की तैयारियां हैं। यह चुनाव किसी पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं होता है। प्रत्याशी को अपना दमखम परखना होता है। इस बार स्थिति उलट है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे पार्टी का चुनाव बना दिया है और इसी तरह से तैयारी की जा रही है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता चुनाव तैयारी में लगे हुए हैं। जाहिर है कि ऐसे में अन्य प्रत्याशियों के चेहरे पर शिकन आना स्वाभाविक है। इस सबके बाद भी ओपी आर्य (ओम प्रकाश आर्य-लोधी) ने ताल ठोक दी है। उन्होंने अपने बारे में प्रचारित किया है- राष्ट्रवाद व देशभक्ति की सोच के उम्मीदवार। वे भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। पूर्व सैनिक संगठन और आईटीआई संगठनों से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पिछले दिनों प्रचार करते हुए आगरा आए। इस मौके पर लाइव स्टोरी टाइम से उन्होंने लम्बी बातचीत की।
हमने सवाल किया कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव फैले हुए हैं। इतना विशाल संगठन है, फिर भी आप चुनाव लड़ रह हैं कैसे पार पाएंगे?
यह सवाल सुनकर वे मुस्कराए और कहा- आप पूछ ही रहे हैं तो बताना चाहता हूं कि मैंने बहुजन समाज पार्टी के जोनल इंचार्ज के रूप में बहुत काम किया है। चूंकि यह चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं होता है, इसलिए कुछ दिखता नहीं है। मैंने जिन लोगों के लिए काम किया है, वे साथ हैं। हमारा भी गांव-गांव में मजबूत नेटवर्क है। हमारे पास कैडरबेस कार्यकर्ता हैं। पूर्व सैनिक हमारे साथ हैं। हर गांव में कोई न कोई सैनिक मिल जाएगा। आपको यह तो पता ही होगा कि इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी आज तक चुनाव नहीं जीता है। इस बार भी नहीं जीतेगा। अभी आपको मेरी बात पर विश्वास नहीं है, लेकिन चुनाव परिणाम आएगा तब विश्वास होगा। ओपी आर्य के बारे में पूरी जानकारी के लिए यह वीडियो देखें-
क्या है संकल्प
देश के प्रति त्याग, लगाव और एकता की भावना
बेरोजगार स्नातकों को बेरोजगारी भत्ता या कॉलेज स्तर से प्लेसमेंट या लघु उद्योग
जिला जिला रोजगार केन्द्रों को प्रभावी ढंग से संचालित कराना
कौशल विकास योजना को जिलास्तर पर प्रभावी रूप से रोजगार केन्द्रों से संबद्ध कराना
छात्रवृत्ति से संबंधित विसंगतियों को दूर कराना
शिक्षक व कर्मचारियों को कार्यानुसार समान अधिकार दिलाना
पुरानी पेँशन बहाली नियम लागू कराना
शिक्षामित्रों की नियमित सेवा नियमावली के लिए प्रतिबद्ध
12 जिलों में फैले हैं मतदाता
आगरा
फिरोजाबाद
मथुरा
अलीगढ़
एटा
कासगंज
मैनपुरी
इटावा
फर्रुखाबाद़
हाथरस
औरैया
कन्नौज
अब तक पौने तीन लाख मतदाता
अब तक पौने तीन लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं। मतदाता बनाए जाने का काम सतत रूप से जारी है। आगरा के मतदाताओं की सूची अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। प्रत्याशियों को लगता है कि इतने मतदाताओं तक पहुंचना आसान है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026