AMU ने विभिन्न छात्रावासों में अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रवक्ता उमर पीरजादा ने बताया कि यह अभियान गुरुवार की शाम को शुरू किया गया है। उनका कहना था कि यह एक बड़े सफाई अभियान की महज शुरुआत है और जब तक ऐसे अवैध तत्वों से परिसर को मुक्त नहीं कर दिया जाता, यह अभियान जारी रहेगा।
बुधवार की शाम परिसर में गोलीबारी की घटना घटी थी
गुरुवार दोपहर कुलपति की ओर से एक उच्च स्तरीय बैठक की गई, जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह बैठक परिसर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी। इससे पहले बुधवार की शाम परिसर में गोलीबारी की घटना घटी थी, जिसमें अनीगा रोशन खयाल नाम की मेडिकल छात्रा घायल हुई थी.
मौलाना आजाद पुस्तकालय के निकट दो समूहों के बीच यह गोलीबारी हुई थी। इस घटना में घायल हुई छात्रा अनीगा को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने इसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
यह स्वागत योग्य कदम
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम ने कहा कि गोली चलाने की इस घटना में तीन लोग शामिल थे और ये तीनों व्यक्ति बाहरी थे। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम ने एक छात्रावास में छापा मारा, जहां मेहताब नाम के बदमाश को पकड़ा गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मेहताब और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल के महीनों में परिसर में कई हिंसक घटनाएं सामने आई हैं और छात्रावासों को अवैध कब्जाधारकों से खाली कराने का कदम भले ही देर से उठाया गया, लेकिन यह स्वागत योग्य कदम है।
- आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में ‘सनातन शंखनाद 2026’ की धूम: ‘रहस्य बैंड’ की भजन क्लबिंग पर जमकर झूमे युवा - November 4, 2026
- आगरा के मंटोला में कमेटी के 20 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर संघर्ष, रकम वापस मांगने पर युवक को पीटने और जान से मारने की धमकी का आरोप - November 4, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: सील किए गए कॉम्प्लेक्स में फिर शुरू हुआ निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुकी अवैध इमारत - November 4, 2026