लखनऊ। यूपी में गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट के साथ ड्राइवर का भी फिटनेस टेस्ट किया जाएगा, ताकि सड़क पर होने वाले हादसों को रोका जा सके। ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग 15 से 31 दिसंबर तक सड़क दुर्घटना सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित करेगा। इस दौरान सड़क हादसों को कम करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
ड्राइवरों को दिया जाएगा फिटनेस कार्ड
उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गाड़ियों की फिटनेस की जांच भी की जाएगी। इसके साथ ही ड्राइवरों का भी फिटनेस टेस्ट होगा। जो ड्राइवर इस फिटनेस टेस्ट में पास होगा, उसे फिटनेस कार्ड भी दिया जाएगा।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक इसके लिए सभी को निर्देश दे दिया गए हैं कि इस बार चालक की फिटनेस के लिए कार्ड बनाए जाएं। उनका फिटनेस चेक किया जाए कि वह गाड़ी चलाने के लिए फिट है या नहीं। अगर किसी भी मायने में फिट नहीं पाया गया तो उसको हटा दिया जाएगा। उसका लाइसेंस भी कैंसिल किया जाएगा।
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026
- …दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे? दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज - October 14, 2026